अभिनेता राजपाल यादव की हेयर ट्रांसप्लांट से पहले और बाद की तस्वीरें आईं सामने
एक क्लीनिक ने अभिनेता राजपाल यादव की हेयर ट्रांसप्लांट से पहले और बाद की तस्वीरें शेयर की हैं। क्लीनिक के पोस्ट में राजपाल की हेयर ट्रांसप्लांट प्रक्रिया के कुछ महीनों बाद उनकी पूरी तरह से बदली हुई हेयरलाइन दिखाई गई है। पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए एक सोशल मीडिया यूज़र ने लिखा, ''पैसा हो तो क्या कुछ नहीं हो सकता।"