अभिनेता राजपाल यादव पर शिकंजा, 9 सितंबर को नीलाम होंगी दो संपत्तियां
चेक बाउंस मामले में फंसे फिल्म अभिनेता राजपाल यादव की यूपी के शाहजहांपुर में स्थित दो संपत्तियों को 9 सितंबर को नीलाम किया जाएगा। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया मुंबई की ओर से इसे लेकर शहर और गांव में स्थित संपत्तियों पर नीलामी संबंधी नोटिस चस्पा किया गया है। राजपाल पर इस बैंक का ₹16 करोड़ से अधिक का बकाया है।