अभिनेता राम कपूर ने वर्क प्रेशर को बताया 'गैंगरेप', भद्दे कमेंट्स को लेकर हुई 'कार्रवाई'
रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभिनेता राम कपूर को उनकी आगामी वेब सीरीज़ 'मिस्त्री' के प्रमोशंस से हटा दिया है। एक चश्मदीद ने कहा, "उस दिन लगातार इंटरव्यूज़ थे...वर्क प्रेशर के लिए राम ने कहा कि ऐसा महसूस हो रहा है जैसे 'गैंगरेप' हो रहा है।" उन्होंने एक टीम मेंबर की छोटी ड्रेस को लेकर कहा, "यह मुझे विचलित कर रही है।"