अभिनेता विवेक ओबेरॉय ने खरीदी ₹12 करोड़ की रोल्स-रॉयस कार, कहा- ऐसी दिख रही है सफलता
अभिनेता विवेक ओबेरॉय ने ₹12 करोड़ से अधिक कीमत की रोल्स-रॉयस कार खरीदी है और इंस्टाग्राम पर उसका वीडियो शेयर किया है। उन्होंने लिखा, "सफलता अलग-अलग शेप और साइज़ में आती है, आज यह कुछ इस तरह दिख रही है।" वीडियो में विवेक अपनी पत्नी प्रियंका और माता-पिता के साथ इस कार में ड्राइव पर जाते नज़र आ रहे हैं।