अभिनेता सैफ अली खान पर हमला करने के बाद उनके घर से कैसे भागा हमलावर?
पुलिस के मुताबिक, अभिनेता सैफ अली खान पर हमला करने वाले शख्स को सैफ और बाकी लोगों ने जेह के कमरे में बंद कर दिया था। बकौल पुलिस, लगता है कि जब परिवार 12वीं मंज़िल पर आया तब वह टॉयलेट की खिड़की से निकलकर 2-फीट की शाफ्ट से भाग गया। वह कथित तौर पर इसी शाफ्ट से अंदर घुसा था।