सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात 41 वर्षीय कॉन्स्टेबल की हुई मौत
अभिनेता सलमान खान के बांद्रा स्थित आवास 'गैलेक्सी अपार्टमेंट' के बाहर सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात एक पुलिसकर्मी की ऑन ड्यूटी मौत हो गई है। बकौल रिपोर्ट्स, 41-वर्षीय कॉन्स्टेबल गणेश की शुक्रवार को अचानक तबीयत बिगड़ गई और वह चक्कर खाकर ज़मीन पर गिर पड़े। एक अधिकारी ने कहा, "शुरुआती तौर पर गणेश की मौत हार्ट अटैक के कारण हुई है।"