अभिनेता सलमान खान की सुरक्षा में हुई चूक, उनके काफिले में घुसा बाइक सवार युवक
रिपोर्ट्स के मुताबिक, बुधवार को एक तेज़ रफ्तार बाइक सवार युवक अभिनेता सलमान खान के काफिले में घुस गया। सलमान 'वाई+' सिक्योरिटी के साथ महबूब स्टूडियोज़ के पास से गुज़र रहे थे। सिक्योरिटी गार्ड्स ने युवक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया और जांच में पता चला है कि उसे मालूम नहीं था कि यह सलमान का काफिला था।