अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने बताई शाम 5:30 बजे डिनर करने की वजह
अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने एक कार्यक्रम में बताया है कि वह शाम 5:30 बजे डिनर कर लेती हैं। उन्होंने कहा, "इससे अच्छी नींद आती है...सुबह ज़्यादा फ्रेश महसूस होता है।" बकौल अनुष्का, उन्होंने कहीं इसके बारे में पढ़ने के बाद यह रूटीन फॉलो करना शुरू किया था और अब उनकी बेटी वामिका भी उनके साथ ही डिनर कर लेती हैं।