अभिनेत्री अनन्या पांडे ने वीडियो में कुक से पूछा- गैस कैसे ऑन करते हैं?; यूज़र्स ने किया ट्रोल
फिल्ममेकर-कोरियोग्राफर फराह खान के व्लॉग में गैस जलाने के लिए कहे जाने पर कुक से 'गैस ऑन कैसे करते हैं?' पूछ रहीं अभिनेत्री अनन्या पांडे का वीडियो वायरल हो गया है। एक यूज़र ने क्लिप शेयर कर कहा, "मेरे पास शब्द नहीं हैं।" एक अन्य ने कमेंट में लिखा, "अगर आपको लगता है कि यह क्यूट है...तो ऐसा नहीं है।"