अभिनेत्री काजोल की बेटी नीसा ने यहां से किया है ग्रैजुएशन, कॉलेज की फीस उड़ा देगी होश
अभिनेत्री काजोल ने हाल ही में अपनी बेटी नीसा देवगन के ग्रैजुएशन सेरेमनी का वीडियो शेयर किया है। नीसा ने स्विट्ज़रलैंड के ग्लियन इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन से इंटरनैशनल हॉस्पिटैलिटी में बैचलर ऑफ बिज़नेस एडमिनिस्ट्रेशन की डिग्री और लग्ज़री ब्रैंड स्ट्रैटेजी में स्पेशलाइज़ेशन किया है। बकौल रिपोर्ट्स, इस कॉलेज में इस कोर्स की फीस ₹26-51 लाख तक है।