अभिनेत्री कादंबरी की 'गैरकानूनी' गिरफ्तारी को लेकर आंध्र में 3 IPS अफसर किए गए निलंबित

आंध्र प्रदेश सरकार ने अभिनेत्री कादंबरी जेठवानी व उनके बुज़ुर्ग माता-पिता की कथित गैरकानूनी गिरफ्तारी और उत्पीड़न को लेकर 3 वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को निलंबित किया है। वाईएसआरसीपी नेता के विद्यासागर की ज़मीन केस में धोखाधड़ी की शिकायत पर कथित तौर पर एफआईआर दर्ज करने से पहले तीनों को गिरफ्तार किया गया था। उन्हें 42 दिन बाद रिहा किया गया।

Load More