अभिनेत्री कश्मीरा शाह को 'लाफ्टर शेफ्स' के सेट पर लगी चोट, शेयर कीं तस्वीरें
अभिनेत्री कश्मीरा शाह ने टीवी शो 'लाफ्टर शेफ्स' के सेट पर लगी चोट की तस्वीरें शेयर की हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा, "पसली पर चोट आई है...टखना मुड़ गया है लेकिन काम नहीं रुकना चाहिए।" शो में कश्मीरा संग नज़र आ रहे उनके पति व कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक ने कमेंट कर कहा, "आपने शूटिंग नहीं रुकने दी...आप पर गर्व है।"