अभिनेत्री जाह्नवी कपूर को अनन्या बिड़ला ने गिफ्ट की ₹4 करोड़ की लैम्बोर्गिनी
अभिनेत्री जाह्नवी कपूर को उद्योगपति कुमार मंगलम बिड़ला की बेटी अनन्या बिड़ला ने ₹4 करोड़ की लैम्बोर्गिनी गिफ्ट की है। इस लैम्बोर्गिनी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें रखे एक बड़े गिफ्ट पैक पर लिखा है, "विद लव ईटीसी, अनन्या बिड़ला।" गौरतलब है कि अनन्या बिड़ला खुद भी एक उद्यमी हैं।