अभिनेत्री तेजस्वी प्रकाश संग शादी की खबरों पर ऐक्टर करण कुंद्रा ने दी प्रतिक्रिया
ऐक्टर करण कुंद्रा ने अभिनेत्री तेजस्वी प्रकाश के साथ शादी की खबरों को लेकर कहा है, "नए युग के टैब्लॉयड...मैं या मेरा एजेंट आपसे सिर्फ एक फोन कॉल की दूरी पर हैं...आप फोन करके पुष्टि क्यों नहीं कर लेते?" उन्होंने आगे कहा, "अभी थोड़ा ज़्यादा हो रहा, है ना? मेरी शादी/सगाई/रोका/बच्चा/ब्रेअकप…इसकी घोषणा मैं खुद कर लूं प्लीज़।"