अभिनेत्री बिंदू ने बिकिनी पहनने से कर दिया था इनकार, 2 घंटे तक रुकी रही शूटिंग; बताया किस्सा
अभिनेत्री बिंदू ने एक किस्सा शेयर करते हुए बताया कि 1973 में आई फिल्म 'जोशीला' की शूटिंग के दौरान डायरेक्टर यश चोपड़ा ने उन्हें अचानक एक सीन के लिए बिकिनी पहनने को कहा था। बकौल अभिनेत्री, वह इसके लिए तैयार नहीं थीं क्योंकि उन्हें पहले से इसकी जानकारी नहीं थी। अभिनेत्री ने कहा, "मैंने 2 घंटे तक शूटिंग रोक दी।"