अभिनेत्री मुमताज़ के 77वें जन्मदिन पर उनकी अनदेखी तस्वीरें आईं सामने
दिग्गज अभिनेत्री मुमताज़ के 77वें जन्मदिन पर 'हिन्दुस्तान टाइम्स' ने उनकी अनदेखी तस्वीरें शेयर की हैं। बतौर बाल कलाकार ऐक्टिंग करियर की शुरुआत करने वालीं मुमताज़ ने 100 से अधिक फिल्मों में काम किया और वह अंतिम बार फिल्म 'आंधियां' (1990) में दिखी थीं। मुमताज़ ने 1974 में बिज़नेसमैन मयूर माधवानी से शादी की थी व उनकी 2 बेटियां हैं।