अभिनेत्री रम्या ने 'धुरंधर-2' को बताया 'बोरिंग', कहा- थिएटर जाकर अपना समय व पैसा बर्बाद न करें
कन्नड़ अभिनेेत्री-नेता रम्या ने 'धुरंधर-2' की जमकर हो रही तारीफ के बीच इसकी आलोचना की है। रम्या ने X पर लिखा, "यह कोई उबाऊ किताब पढ़ने जैसा है जिसके अध्याय खत्म ही न हो रहे हों...एक समय ऐसा आता है जब दिमाग हार मान लेता है...खुद पर एहसान करें और थिएटर में अपना समय व पैसा बर्बाद न करें।"