अभिनेत्री शेफाली जरीवाला का शनिवार को ओशिवारा श्मशान घाट (मुंबई) पर अंतिम संस्कार हुआ। शेफाली के पति पराग त्यागी, पिता सतीश जरीवाला और छोटी बहन शिवानी जरीवाला ने अंतिम संस्कार किया। गौरतलब है, म्यूज़िक वीडियो 'कांटा लगा' से मशहूर हुईं शेफाली का शुक्रवार की रात निधन हो गया था। बॉलीवुड की कई सेलिब्रिटीज़ ने उनके निधन पर शोक जताया है।