अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने बॉयफ्रेंड ज़हीर इकबाल से की शादी, शेयर कीं तस्वीरें

अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने लंबे समय से उनके बॉयफ्रेंड रहे अभिनेता ज़हीर इकबाल से रविवार को शादी कर ली। उन्होंने इंस्टाग्राम पर शादी की तस्वीरें शेयर की हैं। इससे पहले कपल के मेहंदी समारोह की तस्वीर सामने आई थी। फिल्म 'डबल एक्सएल' में साथ काम कर चुके सोनाक्षी व ज़हीर ने 7 साल तक एक-दूसरे को डेट किया है।

Load More