अभिनेत्री स्वरा भास्कर और अविका गौर को हुआ डेंगू, दोनों अस्पताल में भर्ती
'बालिक वधु' फेम अभिनेत्री अविका गौर और 'रांझणा' फेम अभिनेत्री स्वरा भास्कर को डेंगू हो गया है और दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्वरा ने अपने इंस्टाग्राम पर अस्पताल के बेड पर लेटे हुए अपनी तस्वीर साझा कर यह जानकारी दी। वहीं, अविका के पति मिलिंद चंदवानी ने एक वीडियो शेयर कर इसकी जानकारी दी है।