अभिनव बिंद्रा को 'ओलंपिक ऑर्डर' से सम्मानित किया जाना गर्व की बात: पीएम मोदी
भारत के शूटिंग लेजेंड अभिनव बिंद्रा को अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) ने 'ओलंपिक ऑर्डर' अवॉर्ड से सम्मानित किया है। इसपर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "बिंद्रा को सम्मानित किया जाना हर भारतीय के लिए गर्व की बात है। उन्हें बधाई। चाहे एथलीट के रूप में या एक संरक्षक के रूप में उन्होंने खेलों व ओलंपिक मूवमेंट में उल्लेखनीय योगदान दिया।"