अभिनव बिंद्रा ने शेयर कीं विनेश फोगाट की ताज़ा तस्वीरें, कहा- 'आप योद्धा हैं'
शूटिंग में भारत के लिए ओलंपिक गोल्ड मेडल जीत चुके अभिनव बिंद्रा ने पेरिस ओलंपिक्स से अयोग्य घोषित हुईं विनेश फोगाट की ताज़ा तस्वीरें शेयर की हैं जिनमें वह विनेश को फूल देते दिख रहे हैं। उन्होंने ट्वीट किया, "आप एक योद्धा हैं, मैट पर और मैट से बाहर भी...इस देश का हर बच्चा आपको चैंपियन के रूप में पहचानेगा।"