अभिषेक को SRH की कप्तानी नहीं मिलने पर नाराज़ हुए युवराज, अपना और धोनी का दिया उदाहरण
पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह ने अभिषेक शर्मा को आईपीएल-2026 में SRH की कप्तानी नहीं मिलने पर नाराज़गी जताई है। उन्होंने कहा, "2007 में ऐसा ही हुआ था। भारतीय टीम में हरभजन सिंह और वीरेंद्र सहवाग सीनियर थे और मैं उप-कप्तान था। अचानक से धोनी आए और कप्तान बन गए।" बकौल युवराज, एक खिलाड़ी के नज़रिए से यह निराशजनक होता है।