अभिषेक नायर को WPL में मिली अहम ज़िम्मेदारी, यूपी वॉरियर्ज़ ने बनाया मुख्य कोच
आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स के कोचिंग स्टाफ में शामिल अभिषेक नायर को अब विमेंस प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) में अहम ज़िम्मेदारी मिली है। लीग की प्रमुख टीम यूपी वॉरियर्ज़ ने उन्हें अगले सीज़न के लिए टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया है। अभिषेक नायर भारतीय क्रिकेट टीम के सहायक कोच के रूप में भी काम कर चुके हैं।