अभिषेक बच्चन ने ऐश्वर्या से अलग होने की खबरों के बीच तलाक वाले पोस्ट को किया लाइक
अभिनेता अभिषेक बच्चन ने अभिनेत्री-पत्नी ऐश्वर्या राय से अलग होने की खबरों के बीच तलाक की कठिनाइयों व 'ग्रे डिवोर्स' के चलन को लेकर किए गए एक सोशल मीडिया पोस्ट को लाइक किया है। हाल ही में अनंत अंबानी की शादी में अभिषेक और ऐश्वर्या अलग-अलग पहुंचे थे जिसके बाद उनके अलग होने की अटकलें लगाई जा रही हैं।