अभिषेक बच्चन ने बताया ऐश्वर्या राय के साथ सफल रिश्ते का सीक्रेट
ऐक्टर अभिषेक बच्चन ने एक इंटरव्यू में ऐक्ट्रेस ऐश्वर्या राय संग 18-साल की शादी को 'गहरे अहंकार' का परिणाम बताया है। उन्होंने कहा, "मैंने अहंकार इसलिए कहा क्योंकि मैं नहीं चाहता कि किसी रेस में मेरी जीत के लिए कोई दौड़ना बंद कर दे। मैं नहीं चाहता कि मेरे मर्दानापन की संतुष्टि के लिए मेरी पत्नी कोई काम छोड़ दे।"