अभिषेक शर्मा 6 सूटकेस लेकर जापान पहुंचे, फैन ने मज़ाक में पूछा- 'क्या जापान में बसने जा रहे?'
एशियन गेम्स के लिए जापान पहुंचे भारतीय ओपनर अभिषेक शर्मा का छह बड़े सूटकेस के साथ पहुंचने का वीडियो वायरल हो गया है। कई यूज़र्स ने इसे लेकर उनके मज़े लिए। एक फैन ने पूछा, "जापान में शिफ्ट हो रहे?" दूसरे ने लिखा, "लगता है जापान में खिलाड़ियों के इंतज़ाम देखते हुए सोने के लिए टेंट भी खरीद लिए हैं।"