अभिषेक शर्मा की पॉकेट में कब से थी सेलिब्रेशन वाली पर्ची, ट्रैविस हेड ने किया खुलासा
एसआरएच के ट्रैविस हेड ने अभिषेक शर्मा की सेलिब्रेशन वाली पर्ची को लेकर बताया है, "यह नोट अभिषेक शर्मा की जेब में छह मैचों से था, खुशी है कि यह आज रात बाहर आया।" दरअसल, अभिषेक ने पीबीकेएस के खिलाफ शतक लगाने के बाद अपनी पॉकेट से पर्ची निकाली थी जिस पर 'यह ऑरेंज आर्मी के लिए है' लिखा था।