अभिषेक शर्मा के साथ फोटो खिंचवाने के लिए महिला फैन ने होटल में किया हंगामा, वीडियो वायरल

भारतीय ओपनर बल्लेबाज़ अभिषेक शर्मा संग सेल्फी लेने के लिए एक महिला फैन ने दिल्ली में भारतीय टीम के होटल की लॉबी में हंगामा किया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में महिला कई बार अभिषेक और भारतीय टीम के पास जाने की कोशिश करती दिखी। हालांकि, होटल कर्मचारियों और सुरक्षाकर्मियों ने महिला को रोक दिया।

Load More