अभिषेक शर्मा ने तोड़ा सूर्यकुमार यादव का वर्ल्ड रिकॉर्ड, T20I में 14वीं बार किया ये कारनामा

भारतीय बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने टी20 इंटरनेशनल में 200+ स्ट्राइक रेट से सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाने का विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। अभिषेक (14 बार) ने न्यूजीलैंड के खिलाफ यह उपलब्धि हासिल कर सूर्यकुमार यादव (13-बार) को पीछे छोड़ दिया। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे T20I में 38 गेंदों में 297.37 स्ट्राइक रेट से 113 रन बनाए।

Load More