सनराइज़र्स हैदराबाद के ओपनर अभिषेक शर्मा ने शनिवार को पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में आईपीएल 2025 का सबसे लंबा छक्का जड़ा। 24 वर्षीय अभिषेक ने सनराइज़र्स हैदराबाद की पारी के 10वें ओवर में पंजाब किंग्स के गेंदबाज़ मार्को यानसन की गेंद पर मिड-विकेट के ऊपर 106 मीटर का छक्का लगाया। मैच में अभिषेक ने 40 गेंदों पर शतक जड़ा।