अभिषेक शर्मा ने जड़ा टी20 विश्व कप फाइनल का सबसे तेज़ अर्धशतक
भारतीय ओपनर अभिषेक शर्मा ने रविवार को टी20 विश्व कप फाइनल का सबसे तेज़ अर्धशतक जड़ दिया। अभिषेक ने टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ सिर्फ 18 गेंद में अर्धशतक जड़कर यह रिकॉर्ड अपने नाम किया। उन्होंने अपनी पारी में 3 छक्के, 6 चौके जड़े और वह 21 गेंद में 52 रन बनाकर आउट हुए।