अभिषेक शर्मा ने जड़ा IPL में किसी भारतीय का तीसरा सबसे तेज़ शतक
एसआरएच के ओपनर अभिषेक शर्मा ने शनिवार को पीबीकेएस के खिलाफ 40 गेंदों पर शतक जड़ा। यह आईपीएल में किसी भारतीय बल्लेबाज़ का तीसरा सबसे तेज़ शतक है। भारतीयों में सबसे तेज़ आईपीएल शतक का रिकॉर्ड यूसुफ पठान के नाम है जिन्होंने 37 गेंदों पर शतक जड़ा था। प्रियांश आर्य ने 8 अप्रैल को 39 गेंदों पर शतक जड़ा था।