अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, एक साल में 69 T20I छक्के जड़कर सूर्यकुमार को पछाड़ा
अभिषेक शर्मा ने 2026 में 33-मैचों में 69 छक्के लगाकर एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा T20I छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। वेस्टइंडीज के खिलाफ चौथे टी20I में उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की। इसके साथ ही उन्होंने सूर्यकुमार यादव का रिकॉर्ड तोड़ दिया जिन्होंने 2022 में 31 मैचों में 68 छक्के लगाए थे।