अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज़ T20I शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज़
अभिषेक शर्मा T20I क्रिकेट में भारत की तरफ से सबसे तेज़ शतक जड़ने वाले बल्लेबाज़ बन गए हैं। उन्होंने गुरुवार को अफगानिस्तान के खिलाफ 30 गेंदों में शतक जड़कर यह उपलब्धि हासिल की। वह 108 (34) रन बनाकर आउट हुए और उन्होंने पारी में 9 चौके और 11 छक्के जड़े। इससे पहले यह रिकॉर्ड रोहित शर्मा (35-गेंद) के नाम था।