अभिषेक शर्मा फिर से बने वर्ल्ड नंबर 1 T20I बल्लेबाज़
भारतीय ओपनर अभिषेक शर्मा ने ICC की ताज़ा T20I बल्लेबाज़ी रैंकिंग में पहला स्थान हासिल कर लिया है। उन्होंने साथी खिलाड़ी ईशान किशन को पीछे छोड़ दिया। अभिषेक ने बुधवार को वेलिंगटन में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ 38 गेंदों पर 113 रन की पारी खेली थी। ईशान ने जुलाई 2026 में अभिषेक को पछाड़कर नंबर-1 स्थान हासिल किया था।