अभिषेक शर्मा बने T20I के नए नंबर 1 बल्लेबाज़, बैठे बिठाए झोली में आ गिरा ताज; खास क्लब में हुई एंट्री
ऑस्ट्रेलिया के ट्रैविस हेड को पछाड़कर भारत के अभिषेक शर्मा टी20I के नए नंबर 1 बल्लेबाज़ बन गए हैं। हेड को हाल ही में वेस्टइंडीज़ के खिलाफ टी20I सीरीज़ में न खेलने का नुकसान हुआ जिसका सीधा फायदा अभिषेक को मिला। वह विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव के बाद नंबर-1 T20I बल्लेबाज़ बनने वाले तीसरे भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं।