अभिनव बिंद्रा के घर पर लंच के दौरान अनिल कपूर ने छुए किरण खेर के पैर, तस्वीर हुई वायरल
ओलंपिक गोल्ड मेडल विजेता पूर्व शूटर अभिनव बिंद्रा के घर पर आयोजित लंच के दौरान अभिनेता अनिल कपूर ने ऐक्ट्रेस व सांसद किरण खेर के पैर छुए जिसकी तस्वीर वायरल हो गई है। किरण ने इंस्टाग्राम पर यह फोटो व कुछ अन्य तस्वीरें शेयर की हैं। बकौल रिपोर्ट्स, अभिनव की बायोपिक में अनिल के बेटे हर्षवर्धन कपूर उनका किरदार निभाएंगे।