अभिनेता अनुपम खेर ने शेयर की अपनी पुरानी तस्वीर, मैगज़ीन ने उन्हें बताया था श्रीदेवी की बहन
अभिनेता अनुपम खेर ने शनिवार को 'अप्रैल फूल्स डे' पर अपनी पुरानी तस्वीर शेयर की जिसमें वह महिला के लुक में नज़र आ रहे हैं। उन्होंने कहा, "यह सिने ब्लिट्ज़ मैगज़ीन का...'अप्रैल फूल' अंक था जो 1 अप्रैल 1991 को छपा था...इस तस्वीर ने सनसनी मचा दी थी।" इस कवर पर उन्हें दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी की बहन बताया गया था।