अभिनेता अरुण गोविल के पास है मर्सिडीज़ कार, ₹8.8 करोड़ है संपत्ति: चुनावी हलफनामा

धारावाहिक 'रामायण' में 'राम' की भूमिका निभाने वाले ऐक्टर अरुण गोविल ने अपने चुनावी हलफनामे में बताया है कि उनके पास ₹62.99 लाख की मर्सिडीज़ कार और ₹3.19 करोड़ की चल व ₹5.67 करोड़ की अचल संपत्ति है। लोकसभा चुनाव में मेरठ से बीजेपी उम्मीदवार गोविल पर ₹14.64 लाख का कार लोन है। उनके पास ₹3.75 लाख की नकदी है।

Load More