अभिनेता अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रियादेस ने दूसरे बेटे को दिया जन्म
अभिनेता अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड व दक्षिण अफ्रीकी मॉडल गैब्रिएला डेमेट्रियादेस ने दूसरे बेटे को जन्म दिया है। अर्जुन ने लिखा, "हमारे परिवार में आज एक खूबसूरत बच्चे का जन्म हुआ है...मां और बेटा दोनों ठीक हैं...हम खुशी से झूम रहे हैं। प्यार और साथ के लिए शुक्रिया।" गौरतलब है, अर्जुन और उनकी पूर्व-पत्नी मेहर जेसिया की 2 बेटियां हैं।