अभिनेता इरफान खान की जयंती पर बेटे बाबिल ने शेयर कीं उनके साथ अपने बचपन की तस्वीरें
अभिनेता बाबिल ने अपने दिवंगत पिता व अभिनेता इरफान खान की जयंती पर उनके साथ अपने बचपन की कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। बाबिल ने लिखा, "कुछ सवाल रातभर सोने नहीं देते। ऐसे सवाल जो मैंने तब नहीं पूछे और अब कभी पूछ नहीं सकता...मेरे सवालों के जवाब मुझे खुद ढूंढने होंगे। आपकी हंसी को मिस करता हूं।"