अभिनेता ऋतुराज सिंह का कल होगा अंतिम संस्कार, परिवार ने कहा- वह रॉकस्टार थे
दिवंगत अभिनेता ऋतुराज सिंह के परिवार ने बताया है कि बुधवार को मुंबई में उनका अंतिम संस्कार होगा। ऋतुराज के परिवार ने उनकी एक तस्वीर शेयर कर कहा कि वह एक बहुत अच्छे पिता, प्यारे पति, शानदार शख्सियत और रॉकस्टार इंसान थे। गौरतलब है, ऋतुराज का कार्डियक अरेस्ट के चलते 59 साल की उम्र में निधन हो गया है।