मलयाली फिल्मों में खलनायक की भूमिका निभाने वाले अभिनेता कज़ान खान का केरल में निधन हो गया है। फिल्म प्रोड्यूसर एन.एम. बदूशा ने फेसबुक पर उनकी मौत की पुष्टि करते हुए लिखा है, "लोकप्रिय खलनायक अभिनेता कज़ान खान का हार्ट अटैक से निधन हो गया है।" कज़ान ने मलयाली के अलावा तमिल और कन्नड़ फिल्मों में भी अभिनय किया था।