अभिनेता किलियन मर्फी के ऑस्कर जीतने की खुशी में उनके स्कूल ने की 'नो होमवर्क डे' की घोषणा
अभिनेता किलियन मर्फी के 96वें अकैडमी अवॉर्ड्स में 'ओपनहाइमर' के लिए बेस्ट ऐक्टर का अवॉर्ड जीतने की खुशी में आयरलैंड में उनके स्कूल सेंट ऐंथनी ने छात्रों के लिए 'नो होमवर्क डे' की घोषणा की है। अपने पोते को लेने स्कूल गई एक महिला ने कहा, "खासकर बच्चे बहुत खुश हैं क्योंकि शिक्षकों से उन्हें छूट मिल गई है।"