मलयालम अभिनेता कुंडरा जॉनी का मंगलवार रात कोल्लम (केरल) के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। 1979 में 'नित्या वसंतम' फिल्म के साथ अपने करियर की शुरुआत करने वाले 71 वर्षीय जॉनी को कार्डियक अरेस्ट के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। गौरतलब है कि साल 2022 में रिलीज़ हुई 'मेपडिया' उनकी आखिरी फिल्म थी।