अभिनेता चलपति राव का 78 साल की उम्र में हुआ निधन

दिग्गज अभिनेता चलपति राव (78) का रविवार सुबह कथित तौर पर कार्डियक अरेस्ट आने के बाद निधन हो गया। तेलुगू सिनेमा में कॉमिक रोल और खलनायक की भूमिकाओं के लिए मशहूर चलपति ने 600 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया था। उनके परिवार में उनकी पत्नी इंदुमती और 3 बच्चे हैं जिनमें से बेटा रवि बाबू ऐक्टर व फिल्ममेकर हैं।

Load More