अभिनेता-निर्देशक जी मारीमुथु का करीब 57 साल की उम्र में चेन्नई में निधन हो गया है। बकौल रिपोर्ट्स, एक शो के लिए डबिंग करते समय उन्हें दिल का दौरा पड़ा था। आखिरी बार रजनीकांत की फिल्म 'जेलर' में नज़र आए मारीमुथु के निधन पर शोक जताते हुए सन पिक्चर्स ने ट्वीट किया, "संवेदनाएं! आपकी जगह कोई नहीं ले सकता।"