अभिनेता दिलीप कुमार की छोटी बहन फरीदा मुंबई के अस्पताल में हैं भर्ती: रिपोर्ट
‘ईटाइम्स’ की रिपोर्ट के मुताबिक, दिवंगत अभिनेता दिलीप कुमार की छोटी बहन फरीदा पिछले हफ्ते से मुंबई के कोकिलाबेन धीरुभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती हैं। बकौल रिपोर्ट, फरीदा के भतीजे साकिब व इमरान और दिलीप की पत्नी सायरा बानो उनकी देखभाल कर रहे हैं। गौरतलब है, दिलीप का पिछले साल 98-साल की उम्र में मुंबई में निधन हो गया था।