अभिनेता धनुष ने अपने माता-पिता को उपहार में दिया नया घर
अभिनेता धनुष ने अपने माता-पिता को चेन्नई में एक नया घर उपहार में दिया है। फिल्म डायरेक्टर और धनुष के फैन क्लब के अध्यक्ष सुब्रमण्यम शिवा ने सोशल मीडिया पर नए घर की तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें ऐक्टर और उनके माता-पिता दिख रहे हैं। सुब्रमण्यम ने लिखा, "धनुष ने अपने माता-पिता को स्वर्ग जैसा नया घर दिया है।"